Quarterly meeting of Zilla Parishad held
जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई ।
बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मैहरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नही की जा सकी है उनके साथ पुनः बैठक की जाएगी ताकि लोगों की आ रही समस्याओं का निदान किया जा सके।
उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए ।
इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों ने जिला के अनछुये पर्यटन स्थल को पर्यटन की दृष्टि से https://tatkalsamachar.com/bindal-chief-minister/ विकसित करने के मुद्दे को रखने के साथ साथ अपने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के पश्चात जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से
नशीली दवाओँ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने शपथ ली।
जिसमें कहा गया कि आज हम एकजुट होकर नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल हमारे समुदाय, परिवार दोस्त बल्कि खुद को नशामुक्त बनाएंगे क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है, इसलिए आओ मिलकर अपने राज्य हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें । हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।
इस अवसर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए सभी मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद की अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम सिंह राणा, जिला परिषद के सदस्य,वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, https://www.youtube.com/watch?v=_DjYvtfNdLA जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा,जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान,अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…