Sirmour News: पिडिलाइट कालाअंब में रासायनिक रिसाव से बचाव हेतु मॉकड्रिल हुई आयोजित-एलआर वर्मा

 सिरमौर जिला में औद्योगिक क्षेत्रों में आग और रासायनिक रिसाव से होने वाली आपदा से निपटने के लिए औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की मैसर्ज पिडिलाइट यूनिट-3 रामपुर जटान में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।


मॉकड्रिल अभ्यास के दौरान, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को जिला आपदा प्रबन्धन अभिकरण के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 1077 पर सूचना प्राप्त हुई की मैसर्ज पिडिलाइट में प्रातः 11 बजे उद्योग के कच्चे रासायनिक भण्डारण क्षेत्र में आग लग https://tatkalsamachar.com/bindal-chief-minister/ गई तथा रासायनिक रिसाव होना आरंभ हो गया है। जिस कारण वर्तमान शिफ्ट में कार्य कर रहे 23 कामगारों की मौके पर मौत, 40 के करीब अन्य कामगारों एवं स्टाफ सदस्यों के फैक्ट्री में फसे एवं घायल होने की संभावना है।


उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला संकट प्रबन्धन समिति को सक्रिय किया गया तथा पुलिस, अग्निशमन, गृह रक्षा, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु https://www.youtube.com/watch?v=U30XkDN7QSo घटनास्थल पर भेजा गया। जिसमें घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। उन्होंने बताया कि मोकड्रिल की पूरी प्रक्रिया लगभग 12.59 अपहरण पर सम्पूर्ण हुई ।


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि इस मॉकड्रिल में एनडीआरएफ के 25, एसडीआरएफ के 10, गृह रक्षा के 9, अग्निशमन के 4, स्वास्थ्य के 5, पुलिस के 3, क्यूआरटी, एनवाईके के 13, स्थानीय पंचायत के 28, पिडिलाइट उद्योग के 208, जिला संकट प्रबन्धन समिति के 30 लोगों सहित तहसीलदार नाहन व स्थानीय प्रशासन के लोगो ने भाग लिया।
मॉकड्रिल के उपरांत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने उद्योग विभाग को निर्देश देते हुए बताया

कि औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए उद्योगों में जागरूकता प्रशिक्षण शिवरो का आयोजन किया जाए तथा आपदा की स्थिति में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें ताकि आपदा के दौरान होने वाली जान-माल की होने वाली हानि से बचा जा सके।
मॉकड्रिल के दौरान स्थिति पर नियंत्रण एवं निगरानी के लिए एसडीएम सलीम आजम, सहायक आयुक्त गौरव महाजन के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के जिला संकट प्रबन्धन समिति के सदस्य उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago