चंबा : अवैध खनन के खिलाफ सामूहिक एक्शन जरूरी -उपायुक्त

बिना पंजीकरण चल रहे वाहनों  को किया किया जाए जब्त.

उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के मकसद से आयोजित त्रैमासिक  बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डीसी राणा ने विभिन्न उपमंडल अधिकारियों और खनन विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि संदिग्ध और संभावित स्थलों पर वे नियमित रूप से सप्ताह में कम से कम एक बार संयुक्त  निरीक्षण करना सुनिश्चित बनाएं।उन्होंने खनन विभाग को उन रास्तों को तुरंत  बंद करने के निर्देश दिए जो अवैध खनन के उद्देश्य से अवैध रूप से बनाए गए हैं।उन्होंने सभी विभागों को अवैध खनन रोकने के लिए के समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गत 3 माह में अवैध खनन के 167 चालान किए गए हैं जिसके तहत 6 लाख 88 हजार राजस्व प्राप्त किया गया है।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले  ट्रैक्टर व अन्य वाहन  जो बिना पंजीकरण के चल रहे हैं, उन्हें जब्त करने की बात कही।उन्होंने कहा कि एक तो इस तरह के वाहन मालिक अवैध खनन में लिप्त हैं। वहीं बिना पंजीकरण ट्रैक्टरों को उपयोग में लाकर नियमों की अवहेलना भी कर रहे हैं ।उपायुक्त ने अवैध खनन के मामलों में सामूहिक कार्यवाही करने पर बल देते हुए   कहा कि  उपमंडलीय अधिकारी,खनन विभाग, पुलिस व वन विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी अवैधखनन को लेकर प्रभावी कदम उठाएं। ताकि अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके 


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त उपायुक्त चंबा रामप्रसाद, जिला राजस्व अधिकारी सुनील कैंथ, जिला खनन अधिकारी ज्योति कुमार पुरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, एसडीएम भटियात बचन सिंह, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर, एसडीएम भरमौर मनीष सोनी, एसडीम चुराह गिरीश शर्मा, एसीएफ रजनीश महाजन, पवन कुमार तहसीलदार सलूणी,अशोक शर्मा नायब तहसीलदार चुवाडी, व कर्म  चंद नायब तहसीलदार तेलका व अन्य अधिकारी भी   उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago