Congress President Congress President Yashwant Chhajta targeted the President of Himfed
जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने हिमफैड के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि निजि होटल (लेंडमार्क होटल) के मालिक को फायदा देने के लिए कोर्ट से हिमफेड द्वारा जीते हुये केस को दरकिनार कर कोर्ट से बाहर सेटलमेंट करने के लिए तीन सदसीय कमेटी का गठन किया। गौरतलब है कि हिमफैड के कार्यालय के समीप होटल लेंडमार्क बना है जिसने हिमफेड की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। यह केस कोर्ट में लंबित है और नीचली अदालत से फैसला हिमफैड के पक्ष में आ भी चुका है।
पूर्व में हिमफेड के प्रबध निदेशक ने बोर्ड आॅफ डायरेक्टरस की बैठक में उक्त बात को रखते हुये कहा था कि क्योंकि फैसला हिमफैड के पक्ष में आया है परन्तु फिर भी लेंडमार्क होटल के मालिक अतिक्रमण को हटा नहीं रहे हैं। इस लिये हिमफैड ने माननीय न्यायालय के फैसले के क्रियान्वयन के लिए माननीय उच्च न्यायालय में पैटीशन फाईल कर रखी है। अतः इस विषय पर हमें माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का इन्तजार करना चाहिये।
हमारा यह आरोप है कि हिमफैड के अध्यक्ष नीजि होटल के मालिक को नाजायज फायदा पंहुचाने के लिए कोर्ट के बाहर सेटलमेंट करने के लिए कमेटी का गठन कर रहे हैं। जिसमें कि तीनों सदस्य गैरहिमफैड से सम्बन्धित राजनैतिक ब्यक्ति हैं। यह कृत्य साफ दर्शाता है कि जिस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर मोदी और शाह की जोड़ी सार्वजनिक उपक्रमों को निजि हाथों में बेच रहे हैं उसी का अनुसरण करते हुये प्रदेश में भी भाजपा सरकार चंद रुपयों के लालच में हिमाचल के लोक कल्याण हेतू बनाये गये सरकारी उपक्रमों को नुकसान पंहुचा कर निजि क्षेत्र के बिचैलियों को अनुचित लाभ पंहुचना चाहते है।
कांग्रेस सरकार आने पर उक्त विषय की गम्भीरता से जांच करवाई जाएगी और वर्तमान में हम इसे अपनी चार्जशीट में भी शामिल करेंगे क्योंकि उक्त विषय पर हमारे पास तथ्यों के साथ साक्षय उपलब्ध हैं और इस विषय में पर्दे के पीछे जो लेन-देन हुआ है उसका भी एक आडियों साक्षय के तौर पर हमारे पास उपलब्ध है जो हम जांच कमेटी को सत्यापित करने के लिए देने हेतू सज हैं। इसके अतिरिक्त अन्य कई घोटाले जो वर्तमान में हिमफैड के अन्दर हो रहे हैं उन पर भी हम चार्जशीट के माध्यम से उठाने का आग्रह करेगे। एक कंसंलटेंट को पुनः हिमफैड में नियुक्ति देना जांच का विषय है और हिमफैड के पैसों से पूर्व निदेशक के घर का कार्य कराने का भी आरेाप है जिसे हम साक्षय के साथ चांज समिति को सौपेगे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…