प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्धः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी की अध्यक्षता की


हमारे समाज में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है और एक सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण में महिलाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और 53 लाख मास्क तैयार कर निःशुल्क लोगों को वितरित किए गए।


जय राम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और यह सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा मंे अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित सभी योजनाओं का विवरण प्रदान करती हुई एक अलग जेंडर बजट स्टेटमेंट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में यह मील पत्थर साबित होगी।


जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत 3.25 लाख से अधिक निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं और हिमाचल देश का चूल्हा धंुआ मुक्त राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के समय 31000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को उनके सपने साकार करने में सहायता मिल रही है। योजना के अन्तर्गत महिला उद्यमियों को अब 35 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।


जय राम ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में काफी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6000 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4600 रुपये, आशा कार्यकर्ताओं को 4700 रुपये, सिलाई अध्यापिकाओं को 7850 रुपये, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को 3400 रुपये शिक्षा विभाग में कार्यरत जल वाहकों को 3800 रुपये प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को राहत प्रदान हुई है।


मुख्यमंत्री ने आईटी प्रमुख वर्षा ठाकुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका तेजस्वनी का विमोचन भी किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।


 शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक प्रथा को समाप्त किया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने महिला अभ्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में सावित्री देवी फुले परीक्षा केंद्र शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अगले वित्त वर्ष के बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में आशातीत वृद्धि की है।


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। महिलाओं को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की  प्रत्येक पदाधिकारी प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का सही परिप्रेक्ष्य में प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करें। महिला मोर्चा को महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नवोन्मेषी गतिविधियां भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकार योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए।


इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूद ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने इस जानलेवा संक्रमण से बचाव के लिए सभी को निःशुल्क फेस मास्क प्रदान करना सुनिश्चित किया।


भाजपा महिला मोर्चा की शिमला जिला की अध्यक्ष अनिला ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, प्रदेश बाल कल्याण परिषद की सचिव पायल वैद्य, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago