बिलासपुर : घंडालवी में कॉलेज खोलने की कबायद जारी हैं।

औपचारिकतायें पूरी होने पर जल्द ही घंडालवी  क्षेत्र के विद्यार्थियों  के लिए कालेज खोला जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले  मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घंडालवी में  "मेरे युवा मेरी शान" कार्यक्रम में शिरकत की। मंत्री ने घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के तहत घंडालवी में युवा संवाद किया। कार्यक्रम में युवाओं से बात करके  युवाओं के सुझावों, आकाँक्षाओं और समस्याओं के बारे में जाना। गर्ग ने कहा कि  देश के विकास व जनसेवा के लिए  इस तरह के संवाद सार्थक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने युवाओं से अपनी असीम ऊर्जा देश व श्रेष्ठ समाज के निर्माण के प्रति समर्पित करने का आह्वान किया। युवाओं के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं को शुरू कर रखा है। युवाओं को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने  कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं का गुणगान अखबारों में ही नहीं किया, बल्कि उन योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगो के विकास  कार्य किये हैं। गर्ग ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाई व राम मंदिर का निर्माण करवाने का रास्ता साफ किया। 

गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की इबारत लिखी गई है। घुमारवी चुनाव क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों के तहत लोगो को सुविधाएं दी गई हैं। 82 करोड़ रुपये की लागत से दधोल- लदरौर सड़क का अपग्रेडेशन करवाया जा रहा है वहीं 85 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पेयजल योजनाओं  पर खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि  प्रदेश व देश के विकास के लिए योगदान दें ।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

16 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

16 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

17 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

20 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

23 hours ago