कुल्लू : चताणी पंचायत के लोगो को नुककड़ नाटक से किया जागरूक

सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विगत चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता प्रचार अभियान के अंतर्गत आज कुल्लू  विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चताणी तथा पेछा में अनुष्का कला मंच के कलाकारों ने जहां नुक्कड़ नाटकों तथा गीतों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं उन्हें प्रदेश सरकार की विगत चार वर्षों में अर्जित की गई विकासात्मक उपलब्धियों की भी जानकारी प्रदान की।

     इस दौरान अनुष्का कला मंच के प्रधान सुनील कुमार शर्मा तथा साथी कलाकारों ने लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। उन्होंने लोगों को वृद्धावस्था पैंशन योजना, दिव्यांग पैंशन योजना, कौशल विकास भत्ता, जल जीवन मिशन, अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती, अटल पैशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन  किया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने व कोराना संक्रमण से बचाव को लेकर भी बहुमूल्य जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया।

     चताणी पंचायत के प्रधान शेर सिंह तथा पेछा पंचायत के उप प्रधान जगर नाथ  ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। सरकार द्वारा लोगों के घर-द्वार पर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से लोगों का गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है और जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आवश्यक व महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित पात्र लोग सरकार की जन कल्याणकाकरी योजनाओं से लाभान्वित होंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago