सुन्दरनगर : राज्यपाल ने श्रवण एवं दृष्टिबाधित स्कूल सुन्दरनगर का दौरा किया

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी जिला के सुन्दरनगर में श्रवण एवं दृष्टिबाधित स्कूल सुन्दरनगर का दौरा किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस संस्थान में अध्ययनरत बच्चे विशेष हैं क्योंकि इनमें विशेष गुण हैं। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि इन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान किए जाएं। ये बच्चे योग्य और बुद्धिमान हैं। इन बच्चों से हमें ये समझने की प्रेरणा मिलती है कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कैसे बढ़ा जा सकता है।


राज्यपाल ने अपनी ऐच्छिक निधि से संस्थान के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने संस्थान में स्मार्ट कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। विद्यार्थियों ने उनसे जानना चाहा कि आपको हिमाचल कैसा लगा तो राज्यपाल ने बताया कि मुझे हिमाचल उतना ही पसन्द है जितना की आपको और वह यहां ऐसा अनुभव करते हैं जैसे वह अपने घर गोवा में हों। उन्होंने कहा कि वह मण्डी में पहली बार आए हैं और यहां बार-बार आना चाहेंगे।


राज्यपाल ने संस्थान के आवासीय क्षेत्र का दौरा भी किया और यहां विभिन्न प्रबन्धों का जायजा लिया।
अस्पताल कल्याण अनुभाग, राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की अध्यक्ष और भारतीय रेडक्राॅस बोर्ड की सदस्य डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें इन बच्चों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इन छात्रों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की भाषा का ज्ञान पाकर इनसे और बेहतर तरीके से संवाद किया जा सकता है और इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग को इस बारे में कार्य करने का सुझाव दिया।


राज्यपाल के सचिव एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेष छात्रों के लिए उनका आशीर्वाद एक प्रेरणा है।
संस्थान की प्रधानाचार्य नीलम में राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि 1990 में स्थापित इस संस्था में वर्तमान में 111 छात्राएं अध्ययनरत हैं।


इससे पूर्व, सुन्दरनगर हेलीपैड में आगमन पर जिला प्रशासन ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारियों के साथ बीबीएमबी अतिथि गृह सुन्दरनगर मण्डी में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago