Kullu : उपायुक्त आशुतोष ने आज वर्ष 2022 की शीतकालीन तैयारियों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

 उन्होंने  विभिन्न विभागों द्वारा इस संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की।

 इस संबंध में बिंदुवार एजेंडे पर चर्चा करते हुए उन्होंने विभिन्न संबंधित विभागों से जानकारी प्राप्त की तथा उचित दिशा निर्देश भी दिए।

 उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में जहां विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध हो जाती हैं वहां लोक निर्माण विभाग समय रहते जेसीबी तथा अन्य मशीनों को तैयार रखें।

 लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विभिन्न क्षेत्रों में जहां सड़कों के अवरुद्ध होने की संभावना रहती है मशीनरी का इंतजाम कर दिया गया है तथा निजी ठेकेदारों से भी मशीनरी हायर की जाती है। जल शक्ति विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि सर्दियों के मौसम में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के इंतजाम किए गए हैं और पाइप लाइन के टूटने की स्थिति में पाइपों का आवश्यक भंडारण भी कर लिया गया है।

 विद्युत विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई कि सभी लाइनों का निरीक्षण किया गया है तथा लाइनों के साथ लगते पेड़ों की प्रुनिंग एवं आवश्यक काट छांट का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक दवाओं का भंडारण कर लिया गया है तथा आवश्यकता पड़ने पर और भी आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

 उपमंडल अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जोखिम वाले पेड़ों की काट छांट पहले ही कर दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि आवश्यकता के मुताबिक राशन एवं केरोसिन का भंडारण कर लिया गया है। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-strong-room/ शिक्षा विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि स्कूलों में सर्दियों के मौसम से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं जिनमें कि स्कूलों में तंदूर इत्यादि की व्यवस्था भी रहती है।

पशुपालन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई कि आवारा गोवंश को सर्दियों के खतरे से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं, घास एवं आश्रय प्रदान करने के लिए गौ -सदनों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 उपायुक्त ने इस पर सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं जाकर सभी को सदनों की व्यवस्थाओं का एक बार जायजा लें तथा सभी गौ सदन संचालकों के साथ एक बैठक का आयोजन कर इसमें संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करें तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भी प्रयास करें।

उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बेघर नागरिकों अथवा आश्रयहीन लोगों को बर्फबारी की स्थिति में चिन्हित किए गए आश्रय स्थलों पर आश्रय देना सुनिश्चित करें। 

उपायुक्त ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों को आवश्यक दवाओं, वाहन, राशन की व्यवस्था एवं टास्क फोर्स बनाकर तैयारियां करने के बारे में जागरूक करना सुनिश्चित करें तथा उन्होंने लोक निर्माण को विभागीय वाहनों को बर्फ हटाने के कार्यक्रम कार्य के लिए तैनात करने के भी निर्देश दिए तथा सभी विभागों के विभागीय भी वाहनों को दुरुस्त रखने तथा केंद्रों की स्टोरेज इत्यादि करने के भी निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि  आपदा की स्थिति में जिला आपात ऑपरेशन केंद्र के टोल फ्री संख्या 1077 पर सूचित करें  एवं निर्देश दिए कि जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण कुल्लू को सभी नोडल अधिकारियों के संपर्क नंबर भी  जिला आपदा प्रबंधन को उपलब्ध करवाए जाएं।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकेक ने बैठक का संचालन किया बैठक में  सभी उपमंडलाधिकारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-

backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

9 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago