बिलासपुर: भांग व अफीम उखाडों अभियान 21 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक चलाया जाएगा

[metadata element = “date”]

बिलासपुर: जिला में 21 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक भांग व अफीम
उखाडों अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने भांग व
अफीम उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते
हुए दी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को इस अभियान में सहयोग प्रदान करने
के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि 21 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक भांग व अफीम मुक्त हिमाचल
अभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि में पैदा होने
वाले भांग तथा अफीम के पौधे समाज में लोगों की विशेषकर युवाओं की नशा
करने नशीले पदार्थों की तस्करी आदि अपराधों में संलिप्तता के खतरा बने
रहते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इसी के दृष्टिगत भांग व
अफीम उन्मूलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य
उद्देश्य भूमि से भांग तथा अफीम के पौधों को सामूहिक प्रयासों से उखाड कर
नष्ट करना है ताकि प्रदेश की भूमि को भांग तथा अफीम मुक्त किया जा सके।
उन्होंने समस्त एसडीएम, बीडीओ तथा विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने
क्षेत्रों में इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अन्य लोगों को भी
इसके लिए प्रेरित करने का आहवान किया और कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में
पंचायतों से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि पर भांग व अफीम की खेती को
चिन्हित कर उसे नष्ट करने की योजना बनाए और सभी विभागीय अधिकारी इसमें
अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने इस अभियान के सम्बन्ध में
रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।


उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए की अपने-अपने सरकारी कार्यालय के
आस-पास उगे हुए भांग के पौधो उखाडना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि
निजी भूमि मालिकों को भी इन पौधों को उखाडने के लिए प्रेरित करें तथा
उन्हें इनके दुष्परिणामों के बारे में भी सचेत करें। उन्होंने कहा कि इस
अभियान को सफल बनाने के लिए जिला व सब-डिवीजन स्तर पर समितियां बनाए जा
रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान कोविड-19 कोरोना वायरस के
लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन जिसमें मास्क, सैनीटाईजर और उचित
सामाजिक दूरी की अनुपालन सुनिश्चित की जाएगी तथा लोगों को भी मास्क,
सैनीटाईजर और उचित दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने आमजन, ग्राम पंचायतों, महिला मण्डलों, युवक मण्डलों तथा स्वयं
सहायता समूहों से आग्रह किया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के लिए जारी किए
गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी
भागीदारी सुनिश्चित कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।


इस अवसर पर एडीसी तोरूल रवीश, डीएफओ सरोज भाई पटेल, एएसपी अमित शर्मा,
सीएमओ डाॅ. प्रकाश दरोच, पीओडीआरडीए राजेन्द्र कुमार गौतम, जिला पंचायत
अधिकारी शशि बाला, डीआरओ देवी राम के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

21 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

21 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

21 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

1 day ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago