[metadata element = “date”]
भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से तनाव बना हुआ है. सीमा पर तनाव के बीच चीन ने अब नई चाल चली है. चीन ने एलएसी पर फिंगर-4 इलाके में लाउडस्पीकर लगाए हैं. इन लाउडस्पीकर पर चीन पंजाबी गाने भी बजा रहा है. माना जा रहा है कि चीन लाउडस्पीकर के जरिए अब भारतीय सैनिकों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिंगर-4 एरिया में चीन की सेना ने लाउडस्पीकर लगाए हैं. सूत्रों का कहना है कि जहां चीनी सेना ने लाउडस्पीकर लगाए हैं, वह इलाका 24×7 भारतीय सैनिकों की लगातार निगरानी में है. वहीं अब यह संभव है कि चीन हमारे सैनिकों को विचलित करने या दबाव बनाने के लिए इस तरह की चाल चल रहा है.
फिंगर-4 एरिया ऐसे इलाका है, जहां भारत और चीन की सेनाओं के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं. कुछ दिन पहले 8 सितबंर को दोनों देशों की सेनाओं के बीच इस इलाके में काफी जबरदस्त फायरिंग हुई थी. दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच 100 से अधिक राउंड फायर किए गए थे. पिछले 20 दिनों में भारत और चीन में पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के बीच कम से कम तीन गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…