हिमाचल:ज्वाइंट टैक्सी यूनियन ने टैक्सी चालक की हत्या के बाद की सुरक्षा की मांग

[metadata element = “date”]

धर्मशाला-शिमला नेशनल हाईवे पर कंदरौर के समीप हुई टैक्सी चालक की हत्या के बाद से राज्य के दूसरे टैक्सी चालक सदमें में हैं.अब टैक्सी चालकों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. मंगलवार को शिमला में ज्वाइंट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने एडीसी शिमला को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. साथ ही बिलासपुर में हुई टैक्सी चालक की हत्या को लेकर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

ज्वाइंट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सचिव कंवर का कहना है कि मंगलवार को जिस टैक्सी चालक की हत्या सवारियों ने ही की है, उसके बाद उनको सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. उन्होंने कहा कि शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में यह टैक्सी चालक टैक्सी चलाता था जो सोलन के ममलीग का रहने वाला था. पिछले साल ही इस व्यक्ति की शादी हुई थी, जिससे इसका परिवार सदमे में है. उन्होंने कहा कि इस तरह की यह घटना शिमला ओल्ड बसस्टैंड के टैक्सी चालक के साथ चौथी घटना है, जिससे अब वे सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago