हिमाचल के DGP दे रहे हैं सलाह, Saving Accounts में ज्यादा पैसा रखा तो होगा कुछ ऐसा,पढ़े

शिमला।हिमाचल के डीजीपी सीता राम मरडी (Himachal DGP Sita Ram Mardi)ने सलाह दी है कि सेविंग बैंक खाते (Saving Bank Accounts)में ज्यादा पैसे ना रखें,चूंकि साइबर क्राइम (Cyber Crime)के तहत फ्रॉड (Fraud) के 100 फीसदी चांस हैं। उन्होंने कहा कि हाईटेक तरीके से बैंक खाते से चपत लगाने वाले कई अपराधियों ने कंपनी बनाकर बकायदा वेतन पर स्टाफ तक रखा है। ऐसे फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। डीजीपी ने ये खुलासा आज मीडिया के लिए साइबर क्राइम पर आयोजित कार्यशाला के दौरान किया। डीजीपी ने कहा सेविंग एकाउंट में केवल रोजमर्रा ज़रूरत का पैसा ही रखे और सरप्लस पैसे को एफडी बनाकर सुरक्षित रखा जा सकता है। साइबर क्राइम करने वालों की नजर सेविंग एकाउंटस पर रहती है। उन्होंने बताया ऐसा ही मामला शिमला में एक व्यवसायी के साथ सामने आया जहां उसके सेविंग एकाउंट से 31 लाख रुपये हैक कर निकाल लिए गए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिस (Smart Police) के साथ भी साइबर क्राइम हो सकता है। डीजीपी ने कहा कि कोई भी इससे संबधित अपनी शिकायत हिमाचल पुलिस के टोल फ्री नम्बर 155260 पर कॉल कर सकता है। उन्होंने कहा यदि किसी के साथ फ्रॉड होता है तो 48 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज होने पर रिकवरी करना आसान रहता है। डीजीपी मरडी ने कहा कि लॉटरी, बोनस और कई तरह के ऑफर के प्रलोभन में अधिकांश फ्रॉड हो रहे हैं।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago