शिल्प कला बचाने गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, हिमाचल में 27 को लांच होगी सबसे बड़ी योजना

वक्त के थपेड़ों से लुप्त हो रही शिल्प और दस्त कला के फिर से दिन फिरने वाले हैं। प्रदेश भर के गांवों में इसके लिए हिमाचल सरकार मुहिम छेडऩे वाली है। जयराम सरकार इस शिल्प कला को बचाने के लिए नई योजना लांच करने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के नाम से शुरू होने वाली इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में कुशल कारीगरों की फौज तैयार की जाएगी। योजना का शुभारंभ 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर राजधानी शिमला में होने जा रही रैली में किया जाएगा। इसका खुलासा पंचायतीराज ग्रामीण विकास पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बिलासपुर में किया। उन्होंने कहा कि गांवों में शिल्पकार व दस्तकार सहित अन्य डिप्लोमाधारक व आईटीआई कर चुके युवाओं को तैयार करने के लिए ही यह योजना शुरू की जा रही है। योजना के तहत मास्टर ट्रेनर की तलाश की जाएगी और उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए 1500 रूपए मानदेय भी दिया जाएगा, जबकि ट्रेनिंग लेने वालों को स्टाईपंड के तौर पर सरकार की ओर से 3000 रुपे की राशि दी जाएगी। इससे गांवों में रोजगार के दरवाजे खुलने जा रहे हैं।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago