शिमला से हिमाचल को एलपीजी युक्त राज्य घोषित करेंगे अमित शाह, तीन माह में बांटे 1.67 लाख कनेक्शन

हिमाचल सरकार के दो साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल को गैस युक्त राज्य घोषित करेंगे।बीते तीन माह में गृहणी योजना के तहत सरकार ने हिमाचल में 1.67 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे हैं। राज्य में अब 18 लाख 75 हजार लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं। कांगड़ा जिले में सर्वाधिक 53,018 और सिरमौर में 31,790 हजार लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए। 

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में तीन महीने में 3, 01, 307 परिवारों ने गैस कनेक्शन को आवेदन किया। इनमें 37,192 आवेदन ऐसे पाए गए, जिनका परिवार खाता एक था। कुछ ऐसे भी थे, जिनके दस्तावेज आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहे थे। कइयों ने आवेदन में दस्तावेज नहीं लगाए थे। ये आवेदन रद्द कर दिए गए। 

सरकार ने घर-द्वार बांटे कनेक्शन

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जनमंच, ग्राम सभाओं और लोगों के घर जाकर यह कनेक्शन दिए हैं। सरकार का दावा है कि अब हिमाचल में सभी परिवारों के पास गैस कनेक्शन है।

जिला-क्षेत्र    आवेदन       सही       रद्द
बिलासपुर     14706       14514     192
चंबा            34716      29711     5005
पांगी            558          558        0
हमीरपुर         22242      19597     2645     
कांगड़ा         59310       53018     6292
किन्नौर         2144         2031      113
कुल्लू          16183       14423    1760
लाहौल (केलांग)204        198        6
स्पीति (काजा)  194        188        6
मंडी           61045       51165    9880
शिमला        16134       14332     1802
सोलन         15995       14342     1653
सिरमौर        36199       31790     4409
ऊना           21677       18248      3429

Recent Posts

Lok Bhawan: लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस आयोजितविविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकतः राज्यपाल

लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय…

19 hours ago

Election: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति ने धर्मशाला, मंडी, पालमपुर व सोलन नगर निगम के चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिए है।

धर्मशाला नगर निगम के लिए वार्ड संख्या – 1 श्रीमती हिमांशी पत्नी  सनी हरीश वार्ड संख्या  2  अशोक पठानिया…

2 days ago

IPR News: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में आज अधीक्षक ग्रेड-1 बलवीर सिंह और कम्पयूटर ऑपरेटर हरीश…

2 days ago

AHSB Celebrates: एएचएसबी ने उभरते युवा लेखक वेदांत शर्मा की उपलब्धि का किया सम्मान

कक्षा 7 के छात्र वेदांत शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक “Where the Window Begins” प्रकाशित…

3 days ago

BJP: 28 तारीख तक क्यों नहीं आई एचआरटीसी की पेंशन, मुख्यमंत्री और मंत्री के दावों का क्या हुआ

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा…

4 days ago

Urban Development: विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से केंद्रीय हिस्से के रूप में 5400 करोड़ रुपये प्रदान करने का आग्रह किया।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में…

6 days ago