[metadata element = “date”]
कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में चल रही हैं. शिवसेना लीडर संजय राउत के साथ हुई ट्विटर वॉर के दौरान कंगना ने मुंबई को असुरक्षित और पीओके बता दिया था. वहीं संजय ने कंगना को हरामखोर और फिर नॉटी कहा था.
कंगना जिस दिन मुंबई पहुंची उसी दिन उनके मुंबई ऑफिस में बीएमसी ने एक्शन लिया और तोड़फोड़ की गई. कंगना ने इसके बाद अपने ऑफिस को राममंदिर और बीएमसी कर्मचारियों की बाबर से तुलना कर दी. अब चूंकि कंगना वापस हिमाचल प्रदेश लौट गई हैं तो सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कंगना की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं.
इस शख्स ने लिखा- Y कैटेगिरी की सुरक्षा एक इंसान को देने पर केंद्र सरकार को हर महीने 10 लाख से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है. ये पैसा टैक्स भरने वाले लोगों का है. चूंकि अब कंगना हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित है (और पीओके से बहुत दूर जा चुकी हैं). ऐसे में क्या मोदी सरकार उनकी सुरक्षा को हटाएगी?
इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने कहा- ब्रिजेश जी, सुरक्षा इस आधार पर नहीं दी जाती है कि आप क्या सोचते हैं या मैं क्या सोचती हूं. इंटेलीजेंस ब्यूरो खतरे की जांच करती है. इस खतरे के आधार पर मेरी सिक्योरिटी की ग्रेड का फैसला होता है. भगवान ने चाहा तो आगे आने वाले दिनों में ये सिक्योरिटी पूरी तरह से हटा ली जाएगी और अगर इंटेलीजेंस ब्यूरो को खराब रिपोर्ट मिलती है तो हो सकता है कि सुरक्षा बढ़ा दी जाए.
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…