[metadata element = “date”]
संसद के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. कोरोना काल में हो रहे संसद के सत्र में आज से पहले राज्यसभा की कार्यवाही होगी. ऊपरी सदन की कार्यवाही सुबह 9 बजे से 1 बजे तक चलेगी तो लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे शुरू होगी, जो 7 बजे तक जारी रहेगी. संसद में आज चीन से तनाव का मुद्दा गूंजेगा. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तैयार. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में बयान भी देंगे
राज्यसभा में सोमवार को उपसभापति का चुनाव हुआ. जेडीयू के सांसद हरिवंश सिंह दोबारा उपसभापति चुने गए हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार मनोज झा को मात दी. पीएम मोदी भी सदन में मौजूद रहे. उन्होंने हरिवंश को जीत की बधाई दी. समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने ‘फिल्म उद्योग को बदनाम करने की कथित साजिश’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है.
चीन से जारी तनाव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में बयान देंगे. विपक्ष सरकार पर दबाव बनाए हुए है कि सरकार चीन के मुद्दे पर आधिकारिक बयान दे. इसे देखते हुए रक्षा मंत्री 3 बजे ‘लद्दाख में सीमा पर हालात’ के बारे में देश को अवगत कराएंगे.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…