1 से 16 दिसंबर तक लगेंगे विशेष कृत्रिम अंग फिटमेंट कैंप

अधिकारिता अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम के अधिकारिता निदेशालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सहायता और उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए विभाग द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के माध्यम से विशेष कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर 1 दिसंबर से 16 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों शिमला, मंडी और कांगड़ा में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन कृत्रिम अंगों की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि शिमला के आरटीओ कार्यालय के निकट होटल फ्रीहिल में 1 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक किन्नौर और सिरमौर जिले के लोगों के लिए यह शिविर आयोजित किया जाएगा, जबकि 2 दिसंबर को जिला सोलन और कुल्लू (आनी, निरमंड तहसील) के लोगों के लिए और 3 दिसंबर, 2021 को जिला शिमला के लोगों के लिए इसी स्थान पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शेष कार्य एवं समापन 4 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।


इसी प्रकार, जिला कांगड़ा के यात्री सदन में 7 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला चम्बा एवं हमीरपुर के लाभार्थियों के लिए, जिला ऊना के लाभार्थियों के लिये 8 व 9 दिसम्बर को, जिला कांगड़ा के लाभार्थियों के लिये 9 दिसम्बर 2021 को यह शिविर आयोजित किया जाएगा। शेष कार्य एवं समापन 10 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा।  


यह शिविर जिला मण्डी के व्यास सदन में 13 दिसम्बर, 2021 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला लाहौल स्पीति एवं कुल्लू (आनी एवं निरमंड तहसील को छोड़कर) के लाभार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा और 14 दिसम्बर को बिलासपुर के व्यक्तियों के लिये, 15 दिसम्बर को मण्डी के लाभार्थियों के लिए तथा 16 दिसम्बर को शेष कार्य एवं समापन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा।


प्रवक्ता ने कहा कि कृत्रिम अंग प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है और इच्छुक व्यक्ति संबंधित जिला कल्याण अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago