State Industrial Development Corporation has earned a net profit of Rs 9.69 crore: Bikram Singh
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम सीमित के निदेशक मण्डल एवं वार्षिक सामान्य बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में निदेशक मण्डल ने निगम द्वारा प्रदेश से बाहर अर्जित की गई सम्पत्तियों का ब्यौरा लिया। उद्योग मंत्री ने इन सम्पत्तियों से सम्बन्धित विवादों का शीघ्र समाधान करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि इनका सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निगम द्वारा संचालित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा निगम की गतिविधियों की 17 दिसम्बर, 2021 के उपरांत समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उद्योग मंत्री ने निगम द्वारा वर्ष 2018-19 में अर्जित 9.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित करने की सराहना की तथा अर्जित लाभ पर प्रदेश सरकार को 1.55 करोड़ रुपये लाभांश देने की घोषणा भी की।
निदेशक मण्डल ने निगम के कर्मचारियों को 35 हजार रुपये प्रति कर्मचारी अनुग्रह राशि देने का भी निर्णय लिया।
निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने उद्योग मंत्री से निगम को केन्द्र प्रायोजित योजनाओं को और अधिक संख्या में कार्यान्वयन के लिए प्रदान करने का आग्रह किया ताकि निगम के लाभ को बढ़ाया जा सके।
निगम के प्रबन्ध निदेशक राकेश कुमार प्रजापति ने कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, निगम के गैर सरकारी निदेशक नीरज शर्मा, चन्द्रभूषण नाग, चमन ठाकुर, जवाहर शर्मा, रणवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रबंध निदेशक राकेश कुमार प्रजापति, विशेष सचिव वित्त राकेश कंवर, विशेष सचिव उद्योग सी.पी. वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…