हिमाचल में साल की सबसे सर्द रात

शिमला –हिमाचल प्रदेश में गत शनिवार की रात नए साल की सबसे सर्द रात रिकार्ड की गई है। राज्य में बारिश व बर्फबारी के बाद आठ स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट आने के बाद हिमाचल में पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी प्रचंड ठंड पड़ रही है। ठंड ने लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं। शिमला, सुंदरनगर, कल्पा, केलांग, सोलन, मनाली, डलहौजी व कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान -0.7, सुंदरनगर में -0.8, केलांग में -11.6, कल्पा में -7.5, सोलन में -0.5 व मनाली में -5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। चंबा का तापमान लुढ़क कर 0.5 डिग्री तक पहुंच गया है। राज्य के कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, धर्मशाला व मंडी में तापमान चार डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया है। राज्य के सबसे गर्म जिला ऊना में भी न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.7 डिग्री तक पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं बिलासपुर में 3.5 और हमीरपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान आंका गया है। बीते एक सप्ताह की बात करें तो न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई है। तापमान में गिरावट आने के बाद समूचे राज्य में जनता को प्रचंड ठंड का सामना करना पड़ा। हिमाचल में बीते शनिवार की रात इस साल की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई है। राज्य में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम दर्ज किया जा रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दो दिनों के दौरान भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राज्य में अगर भारी बारिश व बर्फबारी होती है तो जनता को प्रचंड ठंड के कहर का सामना करना पड़ सकता है।

कहां, कितना तापमान

शहर                   न्यूनतम

केलांग                 -11.6

कल्पा                 -7.5

डलहौजी              -1.2

सुंदरनगर              -0.8

शिमला                -0.7

सोलन                 -0.5

चंबा                   0.5

धर्मशाला               2.2

कांगड़ा                2.4

भुंतर                   2.5

बिलासपुर             3.5

हमीरपुर                3.0

ऊना                   3.7

नाहन                  9.3

अगले दो दिन पड़ेंगे और भारी

मौसम विभाग ने राज्य में छह व सात जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके चलते अगले दो दिन प्रदेश में प्रचंड ठंड पड़ सकती है। इस दौरान राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान इस विंटर सीजन का सबसे कम भी रिकार्ड किया जा सकता है। नौ व 11 जनवरी के दौरान अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago