दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है गुड न्यूज,ताबड़तोड़ कमाई जारी

अभिनेता अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर अभी भी झंडे गाड़े हुए और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इसने महज एक सप्ताह में 127.90 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 8.10 करोड़ का बिजनेस किया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई के आंकेड़े शेयर किये हैं. तरण आदर्श ने लिखा कि- गुड न्यूज दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी है. फिल्म आसानी से 150 करोड़ कमा लेगी. फिल्म ने शुक्रवार को 17.56 करोड़, शनिवार को 21.78 करोड़, रविवार को 25.65 करोड़, सोमवार को 13.41 करोड़, मंगलवार को 16.20 करोड़, बुधवार को 22.50 करोड़, गुरुवार को 10.80 करोड़ का कारोबार किया.

फिल्म की अच्छी कमाई को देखते हुए अक्षय कुमार ने कहा- गुड न्यूज को मिलने वाली प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं, क्योंकि यह फिल्म एक ऐसे विषय पर आधारित है जिसे दर्शकों के साथ जरूर साझा किया जाना चाहिए था. यह काफी महत्वपूर्ण विषय है. मैं न केवल भारत के दर्शकों को, बल्कि विदेश के दर्शकों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें खुले मन से स्वीकार किया. इस फिल्म के साथ ही मुझे यह विश्वास हो गया है कि अच्छे संदेश और विषय वाली फिल्म हमेशा सफलता और सराहना प्राप्त करती है. यहां आपको बता दें कि फिल्म गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है. मूवी में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं.

Share
Published by

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

7 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago