Categories: देश

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बोले : केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा की पहल झारखंड के लिए प्रेरणा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि वह शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की पहल से प्रभावित हैं. अपने राज्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों को लागू करने के लिए वह प्रेरित हुए हैं. सोरेन ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को दिल्ली में अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी की पहलों पर चर्चा की.

It was a pleasure to meet Shri .@ArvindKejriwal ‘ji Chief Minister of Delhi & extend warm wishes from Jharkhand. We also discussed about the stellar public education & health initiatives undertaken by @AamAadmiParty govt. Inspired to implement similar initiatives in Jharkhand. pic.twitter.com/XL0pSDOYll

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 3, 2020

हेमंत सोरेने ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से मिलने का सौभाग्य मिला और झारखंड की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं. हमने सार्वजनिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गयी शानदार पहलों के बारे में चर्चा की. झारखंड में भी ऐसी ही योजनाएं लागू करने के लिए प्रेरित हुआ.’ सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शुक्रवार (3 जनवरी, 2020) को वह दिल्ली गये थे. वहां उन्होंने राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें नये साल की शुभकामनाएं दीं. वह शनिवार को रांची लौट आये.

Share
Published by

Recent Posts

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

2 days ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

4 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago