शिमला. नई दिल्ली में 20 जनवरी 2020 को देश के पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narender Modi) देशभर के बच्चों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ (Discussion on Exam) करेंगे. हिमाचल (Himachal Pradesh) से दस बच्चों का चयन किया गया है. हालांकि, हिमाचल के सरकारी स्कूलों से एक भी बच्चे का चयन नहीं हुआ है. मंडी के केंद्रीय विद्यालय (Center School Mandi) के अलावा, सभी बच्चे सूबे के प्राइवेट स्कूल से हैं.
इतने बच्चों ने करवाया था पंजीकरण
20 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यह कार्यक्रम होगा. इसके लिए सूबे से नौवीं से 12वीं तक के 3925 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित दस बच्चों के नामों की घोषणा की. जो कि सभी निजी स्कूलों से हैं. जानकारी के अनुसार, कांगड़ा से चार, शिमला दो और सोलन, मंडी, ऊना और हमीरपुर से एक-एक बच्चे का चयन किया गया है. इन बच्चों में छह बेटियां और चार लड़के हैं.
कार्यक्रम में यह होगा
केंद्रीय विद्यालय मंडी से दक्ष, तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा, कांगड़ा से रितिका, के अलावा, वंशिका शर्मा, डीएवी एसजेवीएन स्कूल दत्तनगर, शिमला, तुषार ठाकुर, डीएवी अंबोटा, शिवांश सरोच डीएवी पालमपुर, कांगड़ा, ऊना, प्रियाल शर्मा लोरेटो कान्वेंट ताराहाल, शिमला, दृष्टि चौहान डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, आयुष भगरोटा, आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट, कांगड़ा, अंकिता शर्मा एमसीएम डीएवी पब्लिक स्कूल बागनी, कांगड़ा और सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल कसौली तृप्तास का चयन हुआ है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…