Categories: शिमला

शिमला के संजौली कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट का शव नाले में मिला

शिमला. फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट (Student Death) का शव संदिग्ध हालात में मिला है. युवक का शव नाले में पड़ा हुआ था. मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) का है. युवक संजौली कॉलेज (Sanjauli College) में पढ़ता था.

जानकारी के अनुसार, शिमला के संजौली कालेज के छात्र का शव बुधवार दोपहर को लक्कड़ बाजार के पास नाले में मिला. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान विशाल पुत्र देविंद्र सिंह, तहसील किन्नौर निवासी के रूप में हुई है. वह सरकारी कॉलेज संजौली में प्रथम सेमेस्टर का छात्र था.

रिज से लौटते वक्त लापता

बुधवार शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, युवक के मौत का कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि न्यू ईयर पर मंगलवार रात को रिज से लौटते वक्त युवक लापता हो गया था. उसके साथ उसका दोस्त भी था.

मौत के कारणों का खुलासा नहीं
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के असली वजह का पता चलेगा. बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना मिली है कि एक शख्स लक्कड़ बाजार नाले में गिरा पड़ा है. संजौली चौकी से टीम घटनास्थल पर पहुंची. युवक के दोस्त ने उसकी पहचान की. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा. फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago