445 बांग्लादेशी NRC के दो महीने बाद भारत से लौटे

  • पहले 300 से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था
  • बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम दी सूचना

असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) बनने के बाद 445 बांग्लादेशी वापस अपने देश लौट गए हैं. यह दावा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के प्रमुख ने किया. उन्होंने कहा कि एनआरसी प्रकाशन के बाद पिछले 2 महीनों में 445 बांग्लादेशी भारत से लौटे है.

इससे पहले बॉर्डर गार्डस बांग्लादेश (बीजीबी) प्रमुख मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम ने बताया था कि भारत की तरफ से बांग्लादेश जाने के दौरान यात्रा दस्तावेजों की कमी के कारण 300 से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है.

इस्लाम ने एक सवाल के जवाब में कहा, “हम सीमा पार करने वाले लोगों को नियमित तौर पर पकड़ते हैं. ये बांग्लादेशी अनजाने में या कार्य के लिए भारत आते हैं.” भारत की तरफ से बांग्लादेश में ‘अवैध’ आव्रजकों को नियमित तौर पर धकेले जाने के सवाल पर बीजीबी डीजी ने कहा, “हम अवैध तौर पर सीमा पार करने वाले लोगों को नियमित तौर पर गिरफ्तार करते हैं.”

एनआरसी भारत का आंतरिक मामला

पिछले रविवार को भारत के दौरे पर आए बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने कहा था कि विवादास्पद राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की प्रक्रिया का असम में प्रयोग भारत के ‘राजनीतिक’ के साथ-साथ ‘आंतरिक मामला’ है. इस्लाम ने भारतीय अर्धसैनिक बल के साथ ज्वाइंट रिकॉर्ड ऑफ डिस्कशन पर हस्ताक्षर करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago