श्वेत आपदा: शिमला में बर्फ गिरने से एक की मौत, 20 घायल

पहाड़ों की रानी शिमला में हुई बर्फबारी अब जानलेवा बन गई है। शहर में बर्फ पर फिसलकर गिरने से करीब 20 लोग घायल होकर रिपन और आईजीएमसी अस्पताल उपचार करवाने पहुंचे, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।  टूटीकंडी में बर्फ पर फिसलकर घायल हुए व्यक्ति ने रिपन अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने औपचारिकता पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।  नेपाल का रहने वाला टीकाराम (45) टूटीकंडी में बुधवार शाम को बर्फ पर फिसलकर घायल हो गया था। पीड़ित का बेटा उसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल डीडीयू लाया। यहां पर इमरजेंसी में घायल को उपचार दिया गया। आर्थो विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि पीड़ित मरीज की दांयी टांग में फीमर फ्रेक्चर हुआ है।  घायल का चिकित्सक की निगरानी में उपचार चल रहा था। इस बीच मरीज की मौत हो गई। गुरुवार को आर्थो की ओपीडी में हाथ, टांग और बाजू के फ्रेक्चर करके आए मरीजों की ओपीडी में भीड़ लगी रही। इनमें दो मरीजों को चिकित्सकों ने दाखिल किया। डॉक्टर का कहना है कि दोनों के ऑपरेशन होने है। दो लोग आईजीएमसी में आए। इनमें एक व्यक्ति लक्कड़ बाजार से आया। इसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा गया। वहीं एक छात्रा भी चोटिल हुई है।  दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में चंडीगढ़ की रिंपी, कालका की अनु, भूपेंद्र,  फतेह, अभिराम, सतपाल, जोगिंद्र, प्रताप, सपना हारटा, विकास और हरीश, अंकित, कृष्णा के पैर, विधानसभा के ओमप्रकाश उपचार करवाने पहुंचे। इन मरीजों में किसी का हाथ, किसी उंगली तो किसी का बाजू फ्रेक्चर हुआ है। संदीप बाजू का फ्रेक्चर और सिरमौर की रहने वाली दीप्ति देवी टांग में हुए फ्रेक्चर की वजह से अस्पताल पहुंचे थे। प्रशासन ने की ये अपील
डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि बुधवार को ही सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था लेकिन लगातार बर्फ और रात को जमी कोहरे की मोटी परतों से फिसलन बढ़ी है। उन्होंने लोगों और सैलानियों को आगाह किया कि रात को मौसम साफ रहता है, तो शुक्रवार सुबह फिर जोखिम बढ़ेगा, इसलिए सुबह के वक्त वाहनों में बाहर निकलने से परहेज करें। पैदल चलने पर भी सावधानी बरतें। इसमें फिसलन और गिरने की संभावनाएं बनी रहेगी। शहर की मुख्य सड़कों से बर्फ हटाई जा चुकी है लेकिन रात को कोहरा जमने की स्थिति में सुबह करीब बारह बजे तक फिसलन की समस्या बरकरार रहेगी। 

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

7 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago