सर्द मौसम ठंडा उत्तर भारत, हर जगह सर्दी जुकाम

सार

  • दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कैसा है मौसम का मिजाज जानिए।

विस्तार

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और समूचा क्षेत्र ठंड से ठिठुर रहा है। कहीं तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फ पड़ रही है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कैसा है मौसम का मिजाज जानिए। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। पालम मौसम स्टेशन में सबसे घना कोहरा दर्ज हुआ और यहां दृश्यता सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर 150 मीटर थी। पूर्वानुमान के मुताबिक दिन भर आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 97 फीसदी दर्ज किया गया।

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि खीरी और नजीबाबाद 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 7.4 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया कि मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है।

शहरतापमान
लखनऊ11.7 डिग्री सेल्सियस
बरेली8.8 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरनगर6.8 डिग्री सेल्सियस
नजीबाबाद6.2 डिग्री सेल्सियस
मुरादाबाद7.4 डिग्री सेल्सियस

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर 

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द हवाएं चली। हलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के पठानकोट में दो डिग्री, आदमपुर में 1.5 डिग्री, बठिंडा में 2.3 डिग्री, फरीदकोट में तीन डिग्री और गुरदासपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: तीन डिग्री, 5.3 डिग्री और पांच डिग्री रहा।

शहरतापमान
हलवाड़ा0.3 डिग्री सेल्सियस
पठानकोट2 डिग्री सेल्सियस
आदमपुर1.5 डिग्री सेल्सियस
बठिंडा2.3 डिग्री सेल्सियस
फरीदकोट3 डिग्री सेल्सियस
गुरदासपुर5.8 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर3 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना5.3 डिग्री सेल्सियस
पटियाला5 डिग्री सेल्सियस

हरियाणा के हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 1.1 डिग्री रहा। अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में तापमान क्रमश: पांच डिग्री, 4.6 डिग्री, 1.5 डिग्री, 3.7 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार, करनाल, रोहतक, लुधियाना, गुरदासपुर और पटियाला में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम 

शहरतापमान
हिसार1.1 डिग्री सेल्सियस
अंबाला5 डिग्री सेल्सियस
करनाल4.6 डिग्री सेल्सियस
नारनौल1.5 डिग्री सेल्सियस
रोहतक3.7 डिग्री सेल्सियस
सिरसा4.7 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़5.2 डिग्री सेल्सियस

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

7 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago