ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): कामकाज के सिलसिले में अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की हिफाजत का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के किसी सदस्य के अचानक बीमार होने से खासी धनराशि खर्च हो सकती है। बच्चों को लेकर चिंता रहेगी।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): आर्थिक तंगी को लेकर मन में चिंता हो सकती है। अभी रोजगार में जोखिम लेने का समय नहीं है। किसी और पर भरोसा करने की बजाए अपनी योग्यता पर विश्वास करें तो लाभ होगा। पदोन्नति और स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।
GEMINI (21 मई – 20 जून): कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति खुशी दे सकती है। बच्चों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर सामने आ सकते हैं। खानपान बीमारियों को जन्म दे सकता है।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): दिन खुशहाली भरा रहेगा। बच्चों से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी में अभी निवेश न करें। कोई अपना ही आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): धन संबंधी मामलों में जोखिम से बचें। कहीं से नौकरी का आकर्षण प्रस्ताव मिल सकता हैं सोच समझकर ही निर्णय लें। परिवार में सबको साथ लेकर चलने में ही सबकी भलाई है।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): अर्द्धांगिनी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी दिनचर्या नियमित रखें। खानपान को लेकर सतर्क रहें। अभी यात्रा का इरादा त्याग दें। समय अनुकूल नहीं है
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): कॅरियर के लिए नाजुक समय चल रहा है। अभी कोई जोखिम न उठाएं। किसी अजनबी से अपनी निजी बातें शेयर न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने का योग है।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): प्राॅपर्टी संबंधी मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम के बदलते मिजाज से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पैदा हो सकती है। कॅरियर के लिए अच्छा समय है।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): अभी यात्रा का इरादा त्याग दें तो ही बेहतर है। समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। बच्चों के कॅरियर से संबंधित चिंता उभर सकती है। पदोन्नति स्थानांतरण के योग हैं।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): प्रॉपर्टी के मामलों में अभी प्रतिकूल समय है। पुराना रुका धन प्राप्त नहीं होने से मन उदास रहेगा। कार्यालय में किसी से विवाद से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत की फिक्र रहेगी।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): परिवार में खुशी का पल उपस्िथत हो सकता है। किसी अनहोनी की आशंका परेशान करती रहेगी। खानपान के प्रति लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। अपनी कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): अपना काम लापरवाही से करने की प्रवृत्ति त्याग दें तो ही बेहतर रहेगा। बुजुर्गों को लेकर चिंता जायज है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। नौकरी में नाजुक समय चल रहा है इसलिये सतर्क रहें।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…