प्रदेश में शीतकालीन खेलों को दिया जाएगा प्रोत्साहन

शिमला               24 सितम्बर, 2020

प्रदेश में शीतकालीन खेलों को दिया जाएगा प्रोत्साहनः मुख्यमंत्री
मनाली में आज अपने प्रवास के दौरान जन समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा देने तथा हर क्षेत्र में पर्यटन के प्रसार के लिए सरकार कृतसंकल्प है।
उन्होंने ल्यूज़ फेडरेशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में और विशेषकर मनाली में शीतकालीन खेलों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतकालीन खेलों से जुड़ी स्कीइंग, पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों की संभावना है, जिन्हें शीघ्र मूर्तरूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में लीक से हटकर कार्य करना होगा, ताकि पर्यटकों को प्रदेश में लंबा समय व्यतीत करने के लिए आकर्षित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन खेलों से प्रदेश की युवा शक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें अन्य प्रदेशों के युवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका भी मिलेगा। इन आयोजनों से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा धनेश्वरी ठाकुर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन भी उपस्थित 

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago