स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कांग्रेस पार्टी को दी सलाह

दिनांक 24.09.2020
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कांग्रेस पार्टी को सलाह दी है कि वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे चहुंमुखी विकास को राजनीतिक चश्में से न देखें और हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वाेच्च राज्य बनाने के प्रदेश सरकार के लक्ष्य का सम्मान करें।
डाॅ. सैजल ने यहां से जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी को समझना चाहिए कि लोग विकास को तरजीह देते हैं और वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दों पर मुंह फेरती नजर आई। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश में कांग्रेस की दयनीय स्थिति को कांग्रेस के नेताओं को मानना चाहिए।
उन्हांेने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति के लिए राजनीति करती है। लोकसभा चुनावों और विधानसभा की 02 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में हारने के बावजदू भी कांग्रेस को लगता है कि भोली-भाली जनता को भरमा कर अपने लक्ष्य को साधा जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकटकाल में भी जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने केवल ओछी राजनीति की वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयासरत है कि लोगों को कोविड काल में भी किसी समस्या का सामना न करना पड़े और कोरोना वायरस से बचाव हो सके। किन्तु कांग्रेस कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं है।
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं द्वारा जिस प्रकार आज अपने प्रदेश प्रभारी के स्वागत में कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं वह यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी के आचरण और अनुसरण में कितना अन्तर है। आज जिस तरह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने न तो सोशल डिस्टेन्सिग का ध्यान रखा और न ही भीड़ को देखते हुए मास्क पहना वह लोगों को कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी के अन्तर को बताने के लिए काफी है।
डाॅ. सैजल ने कहा कि सोलन जिला में भारतीय जनता पार्टी आमजन के हित के लिए प्रयासरत है। जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मण्डल के चुनावों में बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस पार्टी अब वजूद की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सलाह दी कि वे प्रदेश हित में राज्य सरकार को सहयोग दें और स्वस्थ राजनीति करें।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago