Categories: Blog

Hamirpur News : निर्वाचन आयोग के ऐप्स का हो व्यापक प्रचार-प्रसार: मनीष गर्ग

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियों एवं प्रबंधों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न ऐप्स का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। ये ऐप्स उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं के अलावा https://www.tatkalsamachar.com/jairam-thakur-celebrating-house-fire/ निर्वाचन डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी काफी सुविधाजनक साबित हो सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनीष गर्ग ये निर्देश दिए।


 उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी ऐप्स का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए तथा उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाना चाहिए। मनीष गर्ग ने कहा कि जिला में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना के लिए सभी टीमें हर समय सक्रिय रहनी चाहिए और फील्ड में उड़न दस्तों की नियमित रूप से मूवमेंट हो। उन्होंने जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात विभिन्न टीमों की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली।


 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी की संभावनाओं और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मतदान के संबंध में भी उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने जिला में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए ‘स्वीप’ कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्हांेने कहा कि पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से फोकस किया जाना चाहिए। इसके लिए आयोग द्वारा आरंभ किए गए मिशन-414 और ‘22 गोइंग टू 72’ अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।


 बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एसपी पदम चंद ने सुरक्षा प्रबंधों से अवगत करवाया। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियांे ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
 बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। इसके पश्चात उन्होंने ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के परिसर में प्रस्तावित मतगणना केंद्रों एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने झनियारा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में सुजानपुर और बड़सर विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम की फर्स्ट लेवल चैकिंग प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया।
——
सुजानपुर में भी किया मतगणना हॉल का निरीक्षण
सुजानपुर 27 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बुधवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानुपर में प्रस्तावित ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना हॉल का निरीक्षण किया तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जा रहे हैं विभिन्न प्रबंधों एवं तैयारियों की समीक्षा की।


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एसडीएम एवं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा, निर्वाचन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्कूल परिसर में पहुंचे मनीष गर्ग ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा भी https://www.youtube.com/watch?v=w7oRx8bkORA&t=2s किया तथा वहां मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में की जा रही सभी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया तथा भारत निर्वाचन आयोग के जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना की।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

13 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

13 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

13 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

17 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

20 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

20 hours ago