Categories: Blog

Sirmour News : सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाना जरूरी-एल.आर. वर्मा

 अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही उच्च एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिला के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार निगरानी बनाये रखती है https://www.tatkalsamachar.com/wide-publicity-election-apps/ और समय-समय पर अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करती है।  

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आज बुधवार को नाहन में स्वास्थ्य संस्थानों एवं अस्पतालों में गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाआंे की उपलब्धता की निगरानी के लिए गठित जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
  एल.आर. वर्मा ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में संचालित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा भी की।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर एवं गुणात्मक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हों, यह सुनिश्चि बनाना समिति का मूल उददेश्य है। इसके साथ ही समिति अस्पतालों में ओपीडी, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, लैबोरेट्री, विभिन्न वार्ड आदि में स्वास्थ्य सुविधाओं पर नजर रखने के साथ ही अस्पतालों में मौजूद अन्य सुविधाओं पर भी नजर रखती है।


  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने इस अवसर पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस योजना के तहत जिला के अस्पतालों में व्यवस्थाओं को सुधारने और मरीजों को अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह समिति अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की निर्धारित समयावधि में निरीक्षण करना सुनिश्चित बनाती है।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के आधार पर अस्पतालों को स्कोर भी दिए जाते हैं जिसके आधार पर स्वास्थ्य संस्थानों को इंसेटिव के रूप में धनराशि और प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाते हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में साफ-सफाई, वेस्ट https://www.youtube.com/watch?v=-8vyHkYaDtE&t=7s मैनेजमेंट, इनफेक्शन कंट्रोल, पेस्ट कंट्रोल और ढांचागत सुविधाओं आदि विषयों पर खास ध्यान दिया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago