साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर

मेष-कार्यक्षेत्र में टाइम मैनेजमेंट के महत्व को समझें। उनके लिए सलाह है कि वे काम से ब्रेक लें, आखिर कुछ समय की छुट्टी लेना उनका भी अधिकार है। कर्मचारियों के लिए लाभप्रद समय रहेगा। पद और पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं।प्रमोशन जैसी स्थिति भी इस सप्ताह बन सकती है।भाग्य के भरोसे न रहें व इम्तिहानों या प्रतियोगिता की तैयारी में कोई कमी न रखें। सेहत में सुधार धीरे-धीरे ही संभव है।

वृष-प्रॉपर्टी खरीद-बेच सकते हैं या फिर किराए पर चढ़ा सकते हैं। ‘करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान’, छात्रों के लिए इस सप्ताह ये बात सही साबित होगी। अगर परिस्थितियां योजना अनुसार नहीं विकसित हो रही हैं तो इस बात को नजरअंदाज न करें बल्कि देखें कि कहां क्या गलत हो रहा है, कहां कमियां रह रही हैं? हर हाल में सच का साथ दें, यहां तक कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी। किसी अजनबी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।संबंध को आगे बढ़ाने में सतर्क रहें, सितारों की चाल टेढ़ी लग रही है।धन की स्थिति पर गंभीरता से विचार करें।

मिथुन– कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद में उलझने से बचने की हर मुमकिन कोशिश करें।सामाजिक जीवन में चहल-पहल बनी रहेगी। नियमित कसरत के रूटीन से ब्रेक लेते रहें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आराम का भी बराबर महत्व होता है। कोई करीबी बातचीत कर आपकी समस्याएं हल कर सकता है।छात्रों के लिए विशेष सफलता प्राप्त करने का समय है। उन्हें स्कॉलरशिप तक मिलने की संभावना है।

कर्क– छात्रों की परफॉर्मेंस में सुधार होता जा रहा है। करियर संवारने का मौका मिल सकता है। अपने जूनियर्स पर भरोसा करें पारिवारिक सुख-शांति का आनंद उठाएंगे।

सिंह-एक्सरसाइज शुरू करने वाले जातकों को ये समय मुश्किल लग रहा है, क्योंकि शारीरिक श्रम की आदत नहीं है। ये अस्थायी दौर है, जो जल्दी खत्म होगा।एक्सरसाइज शुरू करने वाले जातकों को ये समय मुश्किल लग रहा है,

कन्या-प्रॉपर्टी खरीदने के संकेत हैं। इंजीनियर व आर्किटेक्ट्स को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। युवा जातकों के विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।

तुला-प्रेम संबंध में अड़ियल रवैया न अपनाएं। ऐसा करना अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। किसी खास समारोह में भाग लेने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी।ज्यादा लालच में फंसकर किसी जोखिमभरी स्कीम में पैसा न लगाएं। सूझबूझ से निवेश करते हुए भविष्य के लिए धन बचाएं। बाहर खुला खाना या पानी पीने से परहेज करें। पारिवारिक मामलों से जुड़ी उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी बात को पूरी तरह समझे बिना उस पर टिप्पणी न करें।छात्रों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और वे अपने मकसद को हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक– आपकी प्रोफेशनल क्षमताएं उजागर होंगी और सीनियर्स को प्रभावित करेंगी। आने वाले सप्ताह में आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नए लोगों के साथ संपर्क और बातचीत होने के योग बन रहे हैं। आपकी हर कोशिश सफल हो जाएगी। छात्रों की तैयारी जबर्दस्त है और वो कड़ी प्रतिस्पर्धा में भी जीत हासिल करने का दम रखते हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।आसपास के लोगों के प्रति संवेदनशील रहें व उनके हावभाव को समझने की कोशिश करें।आपकी हर कोशिश सफल हो जाएगी। लंबे समय से चल रही बीमारी को लेकर एक और राय लेने की जरूरत महसूस होगी।

धनु– नेटवर्किंग के जरिए ही आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाएंगे। छात्रों को परिपक्व होने की जरूरत है। सैलरी बढ़ने की उम्मीद पर पानी फिर सकता है। इसके बावजूद आपको अपनी मेहनत में कमी नहीं लानी है। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहीं गलतफहमियां दूर होंगी। जीवन में खुशियां लौट आएंगी।सामाजिक स्तर पर जिन लोगों से बनती न हो, उन्हें नजरअंदाज करें। उनके साथ बहस में उलझ या झगड़ा कर कोई फायदा नहीं।हमेशा दूसरों का सहारा ले आगे बढ़ना अक्लमंदी नहीं।

मकर-गंभीरता से हर विकल्प पर गौर करें और मौके हाथ से जाने न दें। जीवनसाथी या लव पार्टनर से जुड़े खास दिनों को याद रखें करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

कुंभ-लापरवाही से करते हुए खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बनी रह सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकारें व उनसे सीख लें। अपने शुभचिंतकों को पहचानें व उन्हें नाराज न करें। धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। छात्रों का पूरा ध्यान पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी पर हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा गर्म या ठंडी चीजें खाने से बचें।अपनी मार्केट वैल्यू पर काम करें, तभी बेहतर काम के विकल्प खुलेंगे और आप तरक्की करेंगे।विपरीत लिंग के जातक आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं।

मीन-बिना सलाह-मशविरा किए कोई फैसला न लें। नया काम मिल सकता है। रसूखदार लोगों की संगत में उठ-बैठ सकते हैं। छात्र नोट्स का अदला-बदली कर अपने ज्ञान को बढ़ाएं। पार्टनरशिप और रिश्तों के मामलों में इस दौरान थोड़े अस्त-व्यस्त भी हो सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। थकान हो सकती है, इसके बावजूद आलस न करें। अनुशासित जीवनशैली अपनाना जरूरी है।कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।रसूखदार लोगों की संगत में उठ-बैठ सकते हैं।प्रेम संबंध में कुछ बातों को नजरअंदाज करना ही सही रहता है। हर बात पर प्रतिक्रिया दी जाए, ऐसा जरूरी नहीं है।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

21 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago