मुख्यमंत्री ने कुल्लू में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अर्ध-प्रतिमा का अनावरण किया

कोविड और आम मरीजों को उपचार की उचित सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 31 मार्च, 2021 तक आउटसोर्स आधार पर 10 स्टाफ नर्सों और 4 चिकित्सकों को शीघ्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अर्ध-प्रतिमा का अनावरण के अलावा 4.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के प्रशासनिक खण्ड और 68 लाख रुपये की लागत से अम्रूत योजना के तहत भुट्टी चैक ढालपुर, भुन्तर-मौहल-नगर-मनाली सड़क पर निर्मित भूमिगत मार्ग का आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करने के दौरान कही। उन्होंने 3.30 करोड़ की लागत से निर्मित किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुघीलग के भवन की भी आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं को क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से कुल्लू आना चाहतेे थे, लेकिन कोविड महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नए प्रशासनिक खण्ड, जिसका आज शुभारंभ किया गया, से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 100 बिस्तरों की अतिरिक्त बिस्तर क्षमता सुनिश्चित होगी और इससे जिला के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अतिरिक्त बिस्तर क्षमता उपलब्ध होने से कोविड मरीजों को उपचार के लिए चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक मंडी नहीं भेजना पड़ेगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से राज्य सरकार को कुछ कठोर कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने किसी भी सामाजिक, धार्मिक या सांस्कृतिक समारोह में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी इन आदेशों को सख्ती से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हंै कि यह सुनिश्चित किया जाए, कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई भी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कि प्रतिमा का अनावरण महान नेता के प्रति सम्मान है जो राज्य के प्रति, विशेष रूप से कुल्लू मनाली से प्रेम और स्नेह रखते थे।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रशासनिक खंड का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, जो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के कोविड वार्ड के दौरे पर थे, ने भी इस आयोजन में आॅनलाइन भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए आरम्भ की गई विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
शिमला में मुख्यमंत्री के साथ राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित थे वहीं बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी इस अवसर पर कुल्लू में उपस्थित थे।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago