साप्ताहिक भविष्यफल: 27 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022

नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। यह सप्ताह इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार सप्ताह के अंत से नया वर्ष आरंभ होने वाला है। लोगों के अंदर यह जानने की उत्सुकता है कि आने वाला सप्ताह उनके लिए क्‍या अच्‍छा और चुनौतीपूर्ण लेकर आ रहा है। यदि आपको भी अपना राशिफल जानने में रुचि है तो आप भी इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। 

मेष 

यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके काम की चारों ओर तारीफ होगी। अगर आप करोबारी हैं, तो काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। सेहत से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा सा सचेत रहें। अगर आप वाहन चलाते हैं, तो भी आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। 

  • राशि का स्‍वामी – मंगल
  • लकी नंबर- 1 और 8
  • शुभ दिशा- पूर्व
  • आराध्य देव- श्री हनुमान

वृषभ 

इस सप्ताह आप किसी भी तरह के विवाद से बच कर रहें। हो सकता है कि इस हफ्ते आप पर ज्यादा जिम्मेदारियां आएं और आपको तनाव हो जाए। मगर हर समस्या का समाधान है, अगर आप शांत मन से उस पर विचार करना चाहें तो। अपने खर्चों पर सावधानी बरतें और केवल जरूरी चीजों पर ही धन व्यय करें। हो सकता है कि इस सप्ताह आपको घर पर मौजूद बुजुर्ग लोगों की सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़े। 

  • राशि का स्‍वामी – शुक्र
  • लकी नंबर- 2 और 7
  • शुभ दिशा- दक्षिण, पश्चिम
  • आराध्य देव-  मां दुर्गा

मिथुन 

आप काफी समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस सप्ताह आपको इन परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा, साथ ही आपके साहस में भी वृद्धि होगी। ऐसा भी हो सकता है कि आप कोई ऐसा कार्य करें, जिससे आपको तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही आप से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। अगर आप किसी को धन उधार (धन हानि से बचने के उपाय) दे रहे हैं, तो थोड़ा सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के जोखिम लेने से बचें। 

  • राशि का स्‍वामी -बुध
  • लकी नंबर-3 और 6
  • शुभ दिशा- पश्चिम
  • आराध्य देव- श्री गणेश

कर्क 

आपके लिए इस सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई काम आपको तनाव दे, मगर आराम से काम करेंगे तो हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी और आपको कई अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। 

  • राशि का स्वामी – चंद्र
  • लकी नंबर- 4
  • शुभ दिशा- पूर्व, दक्षिण
  • आराध्य देव-भगवान शिव

सिंह 

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप में आत्‍मविश्‍वास की कोई कमी नहीं होगी। इस हफ्ते आपको परिवार से जुड़े कई काम और जिम्मेदारियों को निभाना होगा। अगर आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह भी इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। 

  • राशि का स्वामी -सूर्य
  • लकी नंबर- 5
  • शुभ दिशा- पूर्व
  • आराध्य देव-श्री विष्णु

कन्या

यह सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए मिले जुले फल लेकर आएगा। हो सकता है कि इस सप्ताह आपका कुछ अधिक ही धन खर्च हो जाए। किसी भी तरह के पारिवारिक या कार्यस्थल पर विवाद में न पड़ें। अपने किसी भी काम को अधूरा न छोड़े, ऐसा करना आपको सप्ताह के अंत में भारी पड़ सकता है। इस सप्ताह आप नई योजनाएं बना सकते हैं और फिर उस पर काम कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्‍छा नहीं है क्योंकि इस सप्ताह आपकी पुरानी बीमारी उभर कर सामने आ सकती है।  

  • राशि का स्‍वामी – बुध
  • लकी नंबर- 1 और
  • शुभ दिशा- दक्षिण
  • आराध्य देव- श्री गणेश

तुला

सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी और आपको कोई अच्छी गुड न्‍यूज मिल सकती है। इस सप्ताह आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कारोबारी हैं तो काम में बड़ी सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में कोई दिक्कत जरूर आ सकती है। इसके लिए आपको भावनात्मक रूप से मजबूत होना पड़ेगा। 

  • राशि का स्‍वामी- शुक्र
  • लकी नंबर- 2 और 7
  • शुभ दिशा- पश्चिम
  • आराध्य देव- मां दुर्गा

वृश्चिक

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पहले वाले सप्ताह से बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आप जो भी योजना बनाएंगे उसे पूरा भी कर पाएंगे। अगर कोई जातक बेरोजगार है और लंबे वक्त से नौकरी की तलाश कर रहा है, तो इस सप्ताह उसे नौकरी मिल जाएगी। इस सप्ताह आप पैसों का लेनदेन भी कर सकते हैं। अगर आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है, तो इस वर्ष आपको उससे भी मुक्ति मिल जाएगी। हो सकता है कि आपको यात्रा पर जाना पड़े, अगर आपका कोई शत्रु है तो उससे सावधान रहें। 

  • राशि का स्‍वामी – मंगल
  • लकी नंबर-  1 और 8
  • शुभ दिशा- उत्तर, पूर्व
  • आराध्य देव- श्री हनुमान

धनु 

यह सप्ताह हर लिहाज से आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका भाग्‍य पूरी तरह से आपका साथ देगा। पैसे कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो कार्य लंबे वक्त से नहीं पूरे हो पा रहे हैं वह इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति हो सकती हैं और आप जो भी योजना बनाएंगे वह पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा। 

  • राशि का स्वामी – बृहस्पति
  • लकी नंबर- 9 और 12
  • शुभ दिशा- पूर्व
  • आराध्य देव- श्री विष्णु

मकर 

इस सप्ताह आत्‍मविश्‍वास (आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्‍स) बनाए रखने का समय है। कार्यस्‍थल पर आपके ऊपर नई जिम्मेदारी आ सकती हैं और इससे आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। काम में व्यस्त होने के कारण अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह आपको निवेश के कई अवसर मिलेंगे, सोच समझ कर ही अपने धन को कहीं लगाएं। वहीं लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध मुधर बने रहेंगे। 

  • राशि का स्‍वामी – शनि
  • लकी नंबर- 10 और 11
  • शुभ दिशा- दक्षिण
  • आराध्य देव- महादेव

कुंभ 

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। इस सप्ताह आप जितना चाहेंगे कि काम में गति आए उतनी ही रुकावट आएगी और काम धीमी गति से होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और यात्रा के दौरान बहुत ही सतर्क रहें। जीवनसाथी इस सप्ताह आपकी हर काम में मदद करेगा। 

  • राशि का स्‍वामी – शनि
  • लकी नंबर- 10 और 11
  • शुभ दिशा- पश्चिम
  • आराध्य देव-श्री रूद्र

Recommended Video

मीन 

यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले फल लेकर आएगा। इस सप्ताह अपने शत्रुओं से संभल कर रहें, वह आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल ठीक बना रहेगा और आपका काम गति से होगा। हो सकता है कि सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी हो और आपको कुछ गुड न्‍यूज मिले। इस सप्ताह आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपकी तबियत खराब हो सकती है। 

  • राशि का स्वामी – बृहस्पति
  • लकी नंबर- 9 और 12
  • शुभ दिशा- उत्तर
  • आराध्य देव- श्री विष्णु

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

16 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

16 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

16 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

20 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

23 hours ago