मंडी : युवा सेवा एवं खेल विभाग के स्वयंसेवी बनने के लिए 30 जून तक करें आवेदन

मंडी जिला में युवा सेवा एवं खेल विभाग की नोडल क्लब योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में युवा स्वयंसेवी व नोडल क्लब का चयन किया जाना है । इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2021 है । चयनित युवा स्वयंसेवियों को प्रतिमाह 3000 रुपये मानदेय दिया जाएगा तथा उनका चयन दो साल के लिए होगा ।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मंडी नरेश ठाकुर ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हर ब्लॉक में एक युवा स्वयंसेवी का चयन किया जाएगा। स्वयंसेवी बनने के इच्छुक युवक व युवतियां उनके कार्यालय से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2021 है । वहीं, नोडल क्लब के लिए भी प्रत्येक विकास खंड के युवक मंडल व स्पोर्ट क्लब 30 जून तक ओवदन कर सकते हैं।
नरेश ठाकुर ने बताया कि युवा सेवियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा । साक्षात्कार 5 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी के कार्यालय पड्डल स्टेडियम मंडी में होंगे । साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को अलग से पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2021 तक 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो निर्धारित की गई है। युवा स्वयंसेवी नियमित छात्र अथवा सरकारी/गैर सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-2353524 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि जिस जगह नोडल क्लब स्थापित हो, युवा स्वयंसेवी उसी जगह तथा खंड का स्थाई निवासी होना चाहिए । युवा स्वयंसेवी का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में उसे 15 दिन का नोटिस देकर निकाला जा सकता है।
वहीं, नोडल क्लब बनाने के लिए आवेदन प्रपत्र के साथ वर्ष 2020-21 में उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल इत्यादि की उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट संलग्न करनी होगी ।उत्कृष्ट क्लब का चयन इसके लिए गठित कमेटी करेगी।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

20 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago