रामपुर : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा कपड़ा बैंक की स्थापना की गयी.

अध्यक्ष जिला रेडक्राॅस सोसायटी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज संयुक्त कार्यालय परिसर रामपुर में उपमण्डलीय रेडक्राॅस इकाई द्वारा स्थापित कपड़ा बैंक (क्लाॅथ बैंक) का उद्घाटन किया। उन्होंने उपमण्डल प्रशासन रामपुर द्वारा हर तन पर हो कपड़ा के तहत की गई इस नई पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके आरम्भ होने से जहां गरीब और जरूरतमंद को तन ढकने के लिए वस्त्र उपलब्ध होगा वहीं सामाजिक सहभागिता भी सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने बताया कि रामपुर उपमण्डल की समस्त जनता स्वयंसेवी और समाजसेवी संस्थाओं व्यापारी वर्ग के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद, रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी, व्यापार मण्डल रामपुर, ठाकुर सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट, सर्व हितकारी व्यापार मण्डल रामपुर व अन्य रामपुर वासियों का सहयोग इस कपड़ा बैंक को मिलेगा। 

उन्होंने आज जिला स्तरीय रेडक्राॅस सोसायटी और आर्यवर्त एजुकेशनल चेरिटेबल सोसायटी रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में तकलेच में आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि सोसायटी द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य से अस्पताल में रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा उनके द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया गया जो कि अत्यंत सराहनीय है। उपायुक्त द्वारा कोविड के दौर में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र की पंचायतों को कोविड में बेहतर कार्य करने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

उन्होंने सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आज शराई कोटी मंदिर के नवीनीकरण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तीर्थाटन की दृष्टि से इस क्षेत्र का बहुत महत्व है और मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर पर्यटकों का इस ओर और अधिक आकर्षण बढ़ेगा। उन्होंने मंदिर के कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी रामपुर सुरेन्द्र मोहन, डीएसपी चन्द्र शेखर कायत तथा उपमण्डल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

गौर तलब है की उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज रामपुर उपमण्डल के तहत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आज विभिन्न विभागों के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्यों की पूर्ति करें और इससे संबंधित यदि कोई समस्या है तो उसे अवगत करवाएं।

उन्होंने कहा कि जो मुद्दे प्रदेश सरकार के ध्यान में लाने योग्य होंगे, उसके संबंध में अवगत करवाएं ताकि उसका निवारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन जल्द ही किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता से जुड़े प्रतिनिधियों के कार्यों और मुद्दों को अधिकारी गंभीरता के साथ समाधान करें। उन्होंने पिछले काफी समय से लंबित पड़े कार्यो  तथा सुस्त गति से चल रहे कार्यों को तत्परता के साथ गंभीरता दिखाते हुए पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि जल्दी उनका नाम जनता को मिल सके।

इस अवसर पर जनता से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में उपायुक्त को अवगत करवाया उपायुक्त अधिकारियों को इस पर गंभीरता से कार्य करने की निर्देश दिए। बैठक में बैठक में लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग विद्युत ग्रामीण विकास विभाग बागवानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष भीन सैन, महामंत्री अनिल चैहान, कैलाश फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल, उपमण्डलाधिकारी रामपुर सुरेन्द्र मोहन, खण्ड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago