शिमला : भाजपा के तीन दिवसीय मंथन शिविर पर कांग्रेस का तंज

कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा के तीन दिवसीय मंथन शिविर की कटाक्ष करते हुए कहा हैं एक तरफ प्रदेश गम्भीर चुनोतियों से जूझ रहा है और भाजपा प्रदेश में तीन उप चुनावों की रणनीति बनाने में लगी है।उन्होंने कहा है कि भाजपा को प्रदेश की नही सत्ता की ज्यादा चिंता है।

भाजपा का  इस चिंतन शिविर में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई चिंतन नही हुआ,केवल चुनावों की चर्चा के साथ यह पूरा हुआ है।कांग्रेस ने पेट्रोल व डीज़ल के मूल्यों में हर रोज बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि सरकार देश के लोगों को दोनों हाथों से लूट रही है।उन्होंने कहा है कि एक तरफ कोरोना की मार,दूसरी तरफ जरूरी खाद्यान्न वस्तुओं की बढ़ती महंगाई व डीज़ल पेट्रोल के हर रोज बढ़ते दामों ने विशेष कर मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन पर व्यापक असर डाला है और सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन ने कहा है की पूर्व यूपीए सरकार के समय जब पेट्रोल व डीज़ल के एक आध महीने में 5 व 10 पैसे भी बढ़ जाते थे तो आज सत्ता पर बैठे भाजपा के यह नेता बड़े बड़े ढोल पीटते नही थकते थे।आज यही नेता इस बढ़ती महंगाई पर खामोश बैठे है,व हर रोज इसके दामों में बृद्धि कर रहें हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में भारी कमी के बाबजूद देश मे इसके मूल्य आसमान छू रहें है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय गैस सिलेंडर 350 रुपए में उपलब्ध होता था,आज यही गैस सिलेंडर 906 रुपये का मिल रहा है,ऊपर से अब इसकी सब्सिडी भी नाम मात्र की रह गई है।

हर्षवर्धन ने आरोप लगाया है कि तेल कंपनियों के साथ सांठगांठ के चलते हर रोज इसके मूल्यों में बढ़ोतरी की जा रही है।उन्होंने कहा कि पिछले साल इन तेल कंपनियों ने कोरोना काल मे 50 हजार करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाया है।हर्षवर्धन ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गई है।देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे चली गई है।बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

हर्षवर्धन ने प्रदेश सरकार के कामकाज पर भी अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं।उन्होंने कहा कि इस सरकार का न तो कोई विजन है और न ही कोई सोच है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन उपचुनावों के दृष्टिगत अब इसकी चिंतन बैठकों का दौर शुरू हो गया है।उन्होंने कहा है कि भाजपा को इन उपचुनावों में मुंह की खानी पड़ेगी।प्रदेश में महंगाई व जयराम सरकार की अकुशलता ही सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा।कांग्रेस इन चुनावों में जीत हासिल करेगी।

backup_0dff07

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago