भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को चीनी मोबाइल फोन कंपनी विवो के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिए टाइटल प्रायोजन करार निलंबित कर दिया.
बीसीसीआई ने एक पंक्ति का बयान भेजा, जिसमें कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और इसमें कहा गया कि विवो इस साल आईपीएल के साथ जुड़ा नहीं होगा.
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बीसीसीआई और विवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपनी साझेदारी को निलंबित करने का फैसला किया है.’
विवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिये 2190 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे.
बीसीसीआई के अपने संविधान के अनुसार नए टाइटल प्रायोजक के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है.
आईपीएल 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा जिसे भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण विदेश में आयोजित कराना पड़ रहा है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…