Categories: Indiaदेश

हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और उनकी दो बेटियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। ऊर्जा मंत्री को रिपन अस्पताल में और उनकी बेटियों को मशोबरा कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया। मंत्री की बेटी और पत्नी का जांच के लिए सैंपल शुक्रवार को नाहन में लिया जाएगा। फिलहाल मंत्री के परिवार और सचिवालय के कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसीएस हेल्थ आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।

ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। करीब पांच दिन पहले मंत्री बनने के बाद सुखराम चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एक साथ पांवटा गए थे। इसके अलावा पांवटा साहिब में उनके निजी सहायक और उनका मित्र भी ट्रूनेट मशीन में हुई सैंपल जांच में पॉजिटिव निकला है। इन दोनों के पॉजिटिव होने की पुष्टि नाहन मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में जांच के बाद ही होगी। डीसी सिरमौर आरके परुथी ने बताया कि ऊर्जा मंत्री जिन-जिन इलाकों में गए हैं, उन्हें शुक्रवार को सैनिटाइज किया जाएगा।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago