‘इस साजिश की पटकथा हुड्डा ने लिखी, विनेश-बजरंग ने लड़कियों के सम्मान के लिए नहीं किया आंदोलन’, भड़के बृजभूषण सिंह

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता को मैं कहना चाहता हूं कि बजरंग या विनेश ने लड़कियों के सम्मान के लिए आंदोलन नहीं किया था बल्कि राजनीति के लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का अपमान किया.
रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए बेटियों के सम्मान पर चोट की. बृजभूषण ने अपने ऊपर लगाए आरोपों पर कहा कि जिस दिन की बात हो रही है, उस दिन दिल्ली में नहीं था.
बृजभूषण ने कहा, ‘वो खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं था बल्कि वो कांग्रेस का आंदोलन था. अब ये स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ने हमारे खिलाफ षड़यंत्र किया. हरियाणा की जनता को मैं कहना चाहता हूं कि बजरंग या विनेश ने लड़कियों के सम्मान के लिए आंदोलन नहीं किया था  बल्कि राजनीति के लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का अपमान किया. ये बेटियों के सम्मान के लिए नहीं, https://tatkalsamachar.com/kinnour-news-deputy-commissioner-kinnaur/ पर राजनीति के लिए आंदोलन कर रहे थे.’ ‘कोई भी बीजेपी कैंडिडेट विनेश-बजरंग को चुनाव हरा देगा’, बोले बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह
विनेश को भगवान ने सजा दी बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का मुकुट है. और जिस तरह इन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 साल तक रोक दिया. क्या यह सच नहीं है कि बजरंग एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं. मैं विनेश फोगट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? इसमें आपने हक नहीं मारा? क्या  क्या वजन मापने के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं?… आप कुश्ती जीतकर नहीं गई थी बल्कि चीटिंग करके गई थी, जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर वहां गई थीं. https://youtu.be/V0qJde6HS14?si=90dPJ5Lqn-I8GoJ- भगवान ने आपको उसी की सजा दी है.”उन्होंने कहा, “मैं बेटियों का अपमान करने का दोषी नहीं हूं. अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं. और जिसने इसकी पटकथा लिखी, भूपेंद्र हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं. अगर वे (भाजपा) मुझसे (हरियाणा चुनाव में प्रचार करने के लिए) कहेंगे, तो मैं जा सकता हूं. एक दिन कांग्रेस को इसका पछतावा होगा…” 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

48 minutes ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 hour ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

1 hour ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

5 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

8 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

8 hours ago