Starliner returns to Earth after leaving Sunita Williams stuck at space station
बोईंग का स्टारलाइनर न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में सुरक्षित लैंड कर गया है. वो भी सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को स्पेस स्टेशन पर अटकाने के बाद. हालांकि अच्छा हुआ कि ये कार्गो लेकर लौटा, क्योंकि ये एस्ट्रोनॉट्स को लेकर लौटता तो दोनों की जिंदगी को रिस्क रहता. भारतवंशी अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को स्पेस स्टेशन पर अटका कर बोईंग का स्टारलाइनर आखिरकार तीन महीने बाद धरती पर लौट आया. 7 सितंबर की सुबह 9.31 बजे न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में उतरा.
स्टारलाइनर ने करीब 8.58 पर अपने डीऑर्बिट बर्न को पूरा किया. इस बर्न के बाद करीब 44 मिनट लगे उसे जमीन पर उतरने में. लैंडिंग के समय वायुमंडल में इसका हीटशील्ड एक्टिव था. इसके बाद ड्रोग पैराशूट डिप्लॉय किया गया. यानी दो छोटे पैराशूट. इसके बाद तीन में मुख्य पैराशूट तैनात किए गए. https://tatkalsamachar.com/kinnour-news-deputy-commissioner-kinnaur/ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. NASA-बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट से स्पेस में गए दोनों अंतरिक्ष यात्री कितने समय तक अंतरिक्ष में रहेंगे, यह काफी हद तक स्पेसक्रॉफ्ट की बैटरी पर निर्भर करेगा.
भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स कई दिनों से स्पेस में अटकी हुई हैं. नासा और बोइंग के साझा स्टारलाइनर क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन के तहत विलियम्स और अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद हैं. थ्रस्ट्स फेल और हीलियम गैस लीक होने की वजह से इन दोनों की धरती पर लौटनी की कोशिश बार-बार नाकाम हो रही है. इसलिए नासा ने इस मिशन को थोड़ा और बढ़ा दिया है. https://youtu.be/V0qJde6HS14?si=90dPJ5Lqn-I8GoJ- मगर विलियम्स और विल्मोर आखिर कब तक स्पेस में रहेंगे? पूरी दुनिया इन दोनों एस्ट्रोनॉमर्स की पृथ्वी पर सकुशल वापसी की दुआएं कर रही है.
वहीं, नासा भी ग्राउंड टेस्टिंग करके इनकी वापसी में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टारलाइनर विलियम्स और विल्मोर को लेकर धरती पर कब वापस लौटेगा. इस बारे में नासा ने एक अहम अपडेट दिया है, जिससे इसकी वापसी के बारे में अहम जानकारी मिलती है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…