घर में घुसकर बनाया गैंगरेप का वीडियो, गोली मारने की शिकायत करने पर दी धमकी.

रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने एक घर में अकेली किशोरी को देखा तो गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर देने की धमकी देकर वह फरार हो गए. जब उनकी शिकायत हुई तो अब वह गोली मारने की धमकी दे रहे है. यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है.

बुढाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दो युवकों ने जबरन घर में घुस कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला. आरोपियों ने गैंगरेप की वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और पीड़ित किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए.

पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नाम दर्ज शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. वहीं, गैंगरेप आरोपी नाबालिग पीड़िता के परिवार पर सुलह का दबाव बना रहे हैं. बहरहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है.

जहां 11 जून को गांव में 12 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ पास के गांव से रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने गैंगरेप की घटना अपने मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड कर ली थी. आरोपियों ने नाबालिग किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने के साथ गैंगरेप की वीडियो क्लिप को वायरल करने की भी धमकी दी थी.

पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने किशोरी के साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ नाम दर्ज शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसी बीच मुकदमा दर्ज होते ही पीड़ित नाबालिग के परिजनों पर गैंगरेप आरोपियों ने लोगों को इकट्ठा कर मामले में सुलह करने का दबाव बनाया है और ऐसा ना करने पर गोली मारकर मौत के घाट उतार देने की धमकी भी दी है. दबंगों से घबराए पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी मुकदमा दर्ज करने के बाद लापरवाही करने का आरोप लगाया.

वहीं, नाबालिग किशोरी की मां का कहना है आरोपी सुलह करने का दबाव बना रहे हैं, अगर हम ऐसा नहीं करते तो वह हमें गांव छोड़कर जाने के साथ-साथ गोली मारने की धमकी दे रहे हैं. वहीं, इस मामले पर सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि एक बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

5 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

9 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

12 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

12 hours ago