पाकिस्तान उच्चायोग में भारत ने स्टाफ़ 50 फ़ीसद कम करने के दिए आदेश.

भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 फ़ीसदी कम करने को कहा है. भारत भी इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या उसी हिसाब से कम करेगा. भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज ड अफ़ेयर्स को बुलाकर पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों की गतिविधियों के बारे में अपनी चिंता जताई.

भारत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी जासूसी और चरमपंथी संगठनों के साथ सांठ-गांठ जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. भारत का दावा है कि उसने 31 मई 2020 को पाकिस्तान के दो अधिकारियों को जासूसी करते रंगे हाथों पकड़ा था जिसके बाद उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था.

विदेश मंत्रालय ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के अधिकारियों का यह व्यवहार वियना संधि और दोनों देशों के बीच कूटनीतिज्ञ और कॉन्सुलर अधिकारियों के व्यवहार को लेकर हुए दोतरफ़ा समझौते के ख़िलाफ़ है. भारत ने इसके लिए पाकिस्तान उच्चायोग को सात दिनों का समय दिया

भारत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को लगातार डराने धमकाने का कैंपेन चला रहा है.

कुछ दिनों पहले ही भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को पाकिस्तान पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और फिर कई घंटों के बाद उन्हें रिहा किया गया था. पाकिस्तान पुलिस का कहना था कि उनके पास से नक़ली नोट बरामद हुए थे, इसलिए उनको हिरासत में लिया गया था.

लेकिन भारत का दावा है कि पुलिस ने बंदूक़ की नोक पर उनके अधिकारियों को अग़वा किया था और फिर पुलिस हिरासत में कई घंटों तक उनके साथ बर्बर व्यवहार किया था.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago