Vaccination of 2726 people aged 18-44 :Mandi (HIMACHAL)
मंडी जिला में 18-44 आयु समूह के लोगों के लिए आयोजित कोविड टीकाकरण सत्र में 24 मई को 2726 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी पहला टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण कार्य के लिए सोमवार को जिले के 31 स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष सत्र आयोजित किए गए । 18-44 आयु समूह के लिए अगला टीकाकरण सत्र 27 मई को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 27 मई को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र के लिए 25 मई को ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। इसके लिए दोपहर 2.30 से 3 बजे तक स्लॉट खुलेंगे।
डॉ. देवेंद्र शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि 18-44 आयु समूह में वैक्सीनेशन के लिए सैल्फ रजिस्ट्रेशन डॉट कोविन डॉट जीओवी डॉट आइएन (http://selfregistrationcowin.gov.in/) पर ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवा लें। पंजीकरण के बाद निर्धारित समयावधि में अपना स्लॉट बुक करवा कर संबंधित टीकाकरण सेशन साइट पर आएं ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…
वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…
मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…