भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल साबित हुई है उन्होंने कहा कि विपक्ष को सत्ता पक्ष पर आरोप लगाने का पूर्ण अधिकार है पर आरोप तथ्यों के साथ होने चाहिए.
कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तथ्य हिना बयानबाजी के आधार पर प्रदेश की जनता और कोरोना से संक्रमित लोगों में भय का वातावरण पैदा कर दिया है, कभी कांग्रेसी स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थ वर्कर की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करती है और इन प्रमाणहीन टिप्पणियों से प्रदेश में डर का वातावरण पैदा हुआ है.
उन्होंने कहा कक ऐसे समय मे हम सब को राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने चाहिए और कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस महामारी के समय भी कांग्रेस के लिए राजनीति ही सब कुछ है.आज भी कांग्रेस के नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे है और जिस प्रकार से कांग्रेस में पोस्टर फाड़े गए वो इसका प्रमाण है, कुछ लोग जो कांग्रेस में सकारात्मक राजनीति करने का प्रयास कर रहे है उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है यह उनका अमानवीय दृष्टिकोण दिखता है.
उन्होंने कहा कि सरकार, समाज व कोरोना योद्धाओं की अथक प्रयासों से आज प्रदेश का रॉवरी रेट 83% पहुंच गया है.
उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के परिसर में की भी सराहना की जिस प्रकार से वह जिला मुख्यालय से स्वयं फीडबैक लेकर कार्य कर रहे हैं और उसके अनुसार विभाग को आदेश दे रहे हैं.आज हिमाचल प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है और कई जगह तो ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो गए हैं
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी इस महामारी से लड़ने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने जनता से अपील करें कि इस महामारी के समय सरकार का सहयोग करें उन्होंने कहा जिस व्यक्ति को हल्के सिस्टम भी आते हैं तो वह भी टेस्ट अवश्य करवाएं.
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एक नहीं अनेकों गुटों में बटी है और कांग्रेस में एक दूसरे को नीचा दिखाने की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…