Una News : विधायक,डीसी और एसपी समेत सैंकड़ों लोगों ने किया पौधारोपण

ऊना जिले के बसाल में शुक्रवार को हरित खनन दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने भाग लिया और पौधारोपण किया। उन्होंने आम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस प्रकार के प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।


बता दें, जिला क्रशर एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अब से हर वर्ष 13 सितंबर को हरित खनन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला क्रशर एसोसिएशन ने वन विभाग के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया था।कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, आंवला और कचनार के करीब 1100 पौधे लगाए गए। इसके अलावा, कार्यक्रम में उपस्थित रूद्रा अंतरराष्ट्रीय पब्लिक स्कूल के बच्चों को 4000 पौधे वितरित किए गए ताकि वे भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें।


इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। यह आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। पौधारोपण का यह कार्यक्रम आने वाली पीढि़यों के लिए हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य में पर्यावरण संरक्षण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हम एक स्वच्छ और हरित हिमाचल का निर्माण कर सकें।


वहीं, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस अवसर पर कहा कि वन विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हमारे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत बनाता है। पौधारोपण एक दीर्घकालिक निवेश है https://tatkalsamachar.com/kangra-news-construction-of-road/ जो हमारे भविष्य को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। https://youtu.be/dwd2AyA4xbI?si=SASl3NJ-DpoylwUc हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लगाए गए पौधों की देखभाल सही तरीके से की जाए, ताकि वे स्वस्थ वृक्ष बन सकें और पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।इस अवसर पर विधायक ने जिला क्रशर एसोसिएशन की ओर से जरूरतमंद लोगों और होरनार बच्चों को कुल 1.25 लाख रुपये की सहायता व प्रोत्साहन राशि भी वितरित किए


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, डीएफओ सुशील राणा, क्रशर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डिंपल ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, वन विभाग के अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे, और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago