Una news:-ऊना बनेगा एथलेटिक्स प्रतिभाओं का नया केंद्र

ऊना में खेल अवसंरचना के विस्तार को नया आयाम
ऊना में पहले से ही युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा संचालित छात्रावास के माध्यम से आधुनिक खेल प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। अब इस सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से विशेष रूप से एथलेटिक्स में करियर बनाने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का अभ्यास स्थल मिलेगा, जो उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।

खेलों में अग्रणी ऊना
ऊना जिला पहले से ही खेलों के क्षेत्र में एक पहचान बना चुका है। यहां के खिलाड़ियों ने हॉकी, कबड्डी और पैरा एथलेटिक्स जैसे क्षेत्रों में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय https://tatkalsamachar.com/una-news/प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह परंपरा नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन रही है।

खेल संरचनाओं का निरंतर विकास
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में खेल संरचनाओं का निरंतर विकास हो रहा है और यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।

खेलों में ऊना की अलग पहचान, उसे और मजबूत कर रहे  हैं – मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और राज्य सरकार इस पहचान को और सशक्त बनाने के लिए वैज्ञानिक कोचिंग और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि रोड़ा में बनने वाला सिंथेटिक ट्रैक युवा प्रतिभाओं को तराशने के साथ-साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, यह प्रयास युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago