Single window platform launched for applying for social security pension
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों में लगभग 8.31 लाख लोगांे को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन https://tatkalsamachar.com/shimla-news-women-pension/योजनाओं की आवेदन से स्वीकृति तक की प्रक्रिया का डिजिटाईजेशन कर सम्पूर्ण प्रक्रिया के संचालन का आधुनिकीकरण करने हेतु एक नया ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है ताकि आवेदकों को सभी योजनाओं का लाभ एक ही सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 15 जून, 2025 से सभी कल्याण योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आरंभ किए गए हैं।
इस सन्दर्भ में सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan से व नजदीकी लोकमित्र केंद्र से कर सकते हैं ताकि आवेदकों के दस्तावेजों की औपचारिकताओं हेतु कार्यालय आवागमन, अनावश्यक समय एवं खर्च की बचत सुनिश्चित की जा सके।
इस प्रक्रिया के तहत आवेदकों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में वह अपने जिला के जिला कल्याण अधिकारी व सम्बधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु मार्गदर्शन व सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…