Deputy Chief Minister flagged off the electric taxi
ई-टैक्सी वाया हरोली-रामपुर पुल से होते हुए पहुंचेगी ऊना
ऊना, 20 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली से ऊना के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की राइड विद प्राइड – इलैक्ट्रिक टैक्सी सेवा का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने हरोली से रामपुर पुल तक ई-टैक्सी में सफर भी किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह ई-टैक्सी वाया रामपुर-हरोली पुल से होते हुए ऊना पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस रास्ते पर कोई बस सुविधा नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ई-टैक्सी से समनाल और हरोली के लोग करीब 20 मिनट के भीतर हरोली से ऊना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि ई-टैक्सी प्रदूषण मुक्त है। यह ई-टैक्सी सेवा ऊना से हरोली दिन में लगभग पाँच चक्कर लगाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को किराये में छूट दी जाएगी। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-simplicity/ उन्होंने कहा कि टैक्सी सेवा में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए 15 से 20 रुपए तथा सामान्य यात्रियों के लिए 20 से 30 रुपए निर्धारित किए गए है। उन्होंने कहा कि टैक्सी सेवा का आने तथा जाने का समय लोगो की मांग अनुरूप तैयार किया जायेगा।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…